Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण। डीएम और एसपी ने रुद्रपुर के विभिन्न बूथों का लिया जायजा, पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के दिए निर्देश। देवरिया, 17 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के साथ तहसील रुद्रपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कंपोजिट विद्यालय, रुद्रपुर स्थित बूथ संख्या 249, 250, 251, 252, 253, 254 एवं 255 तथा रामजी सहाय पीजी कॉलेज, रुद्रपुर स्थित बूथ संख्या 244, 245, 246, 247 एवं 248 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी ली तथा बीएलओ की उपस्थिति और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने और पात्र नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएफओ, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares