Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur८ मिनट पहले

स्मिता बनी एक दिन के लिए सरदारनगर की बीईओ

स्मिता बनी एक दिन के लिए सरदारनगर की बीईओ

चौरीचौरा।मिशन शक्ति-06 अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरदारनगर की कक्षा नौ की छात्रा स्मिता प्रजापति को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सरदारनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा उन्हें शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं स्मिता प्रजापति ने नारी शिक्षा और नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा से वंचित न रखें, बल्कि उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें। शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक को अपनी बेटियों को अवश्य शिक्षित बनाना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल से छात्राओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड, चंद्र प्रकाश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares