सुल्तानपुर तमंचा तानकर 57 हजार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे।कोतवाली देहात
सुल्तानपुर तमंचा तानकर 57 हजार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे।कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली रोड पर तमंचा दिखाकर 57 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नकदी,315 बोर का तमंचा,जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।कोतवाल धर्मवीर सिंह के मुताबिक 14 अगस्त को नित्यानंद मिश्रा अपने साथी दिवस यादव के साथ टेंट का सामान लेने सुल्तानपुर जा रहे थे।दोमुहां चौराहे के पास तीन आरोपियों ने पीछा कर पखरौली रोड पर पेट्रोल पंप के आगे सुनसान स्थान पर बाइक रोक ली।तमंचा तानकर 17 हजार रुपये नकद छीन लिए और मोबाइल से 40 हजार रुपये गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर करा लिए।पुलिस ने विभू मिश्रा को भदैया बीट हाउस के पास से गिरफ्तार किया।उसके पास से तमंचा, कारतूस,बाइक और 1,300 रुपये मिले।वहीं आदर्श पांडेय को पखरौली रेलवे पुल के पास से दबोचा गया।उसके कब्जे से 1,650 रुपये बरामद हुए।सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि तीसरे आरोपी विकास सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।