Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज बरहज में बकरी चराने से रोकने पर अधेड़ पर

बांसगांव संदेश बरहज बरहज में बकरी चराने से रोकने पर अधेड़ पर

बांसगांव संदेश बरहज बरहज में बकरी चराने से रोकने पर अधेड़ पर हमला. धारदार हथियार से लहूलुहान किया गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर बरहज थाना क्षेत्र के रूचापार गांव में गुरुवार शाम खेत में बकरी चराने से मना करने पर एक अधेड़ पर धारदार हथियार और लोहे की कड़ा से हमला किया गया हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ।जानकारी के अनुसार रुचापार गांव निवासी प्रेम कुमार विश्वकर्मा अपने खेत में गए थे। जहां उन्होंने गांव के ही दलित बस्ती के बच्चों को अपनी खेत में बकरियां चराते देखा ।प्रेम कुमार ने जब उन्हें मना किया तो बकरी चराने वाले उनसे उलझ गये और उन पर धारदार हथियार व लोहे की कडा से हमला कर दिया ।इस हमले में प्रेम कुमार के चेहरे पर गंभीर चोटें आई और वह लहूलुहान होकर खेत में ही गिर गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल देवरिया अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रेम कुमार की नाक पर गंभीर चोट लगी है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

1 likes
0 comments0 shares