Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur२३ मिनट पहले

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला शातिर गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला शातिर गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला शातिर गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी गोरखपुर। कैण्ट थाना पुलिस ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना कैण्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 554/25 के तहत महताब आलम पुत्र स्व. मोहम्मद इस्लाम, निवासी तुर्कमानपुर गालनटोला थाना राजघाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसे दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। हालांकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध जमीन सौदे या दस्तावेज के मामले में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

1 likes
0 comments0 shares