Hamirpur१५ दिन पहले
थाना मुस्करा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हमीरपुर | 4 फरवरी पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जगदीश पुत्र मुलुवा लोधी (उम्र करीब 60 वर्ष) निवासी ग्राम दामूपुरवा, थाना मुस्करा, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक पिपिया में अवैध शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना मुस्करा पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी, हे0का0 कमलेश कुमार, का0 रोहित यादव
1000 likes
0 comments0 shares