दंगल कुश्ती प्रतियोगिता जनार्दन महदेइया ने धीरज डेरवा को काला जंग मारकर दिखाया आसमान

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत सोनबरसा बाबू समुदा में स्थित मां समय माता व्यायामशाला बनझुंगिया में रविवार को आयोजित दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में जनार्दन यादव महदेइया ने धीरज डेरवा को काला जंग मार कर आसमान दिखाते हुए दर्शकों की खूब बाहबाही लूटी, वही नासिर डेरवा और विजय गिरी मेहदावल,शिवम बेलडार और पवन सरहरी,अभिनव ख़ुटभार और विशाल मेहदावल,शिवम खुटभार और अमन कठवतिया के बीच कुश्ती बराबरी पर छुटा। वही पंचायत जिला पंचायत सदस्य ने पहलवानों का हाथ मिलवाया, कुश्ती प्रतियोगिता में दो दर्जन पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश राय तथा रेफरी की भूमिका गंगा यादव ने निभाया। दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक विंध्याचल सिंह ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक संत प्रसाद, बिन्ध्याचल सिंह, आनन्द सिंह प्रधान प्रतिनिधि सोनबरसा बाबू,मनोज गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, आचार्य संतोष त्रिपाठी, बुद्धि सागर मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सिसवा टिंकू मिश्रा,रमेश सिंह, बृजेश सिंह,सहित अनेक आगंतुक मौजूद रहे।