Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

खोराबार की ईडब्ल्यूएस-एलआईजी योजना अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी आवास ‘मानसरोवर एनक्लेव जीडीए

खोराबार की ईडब्ल्यूएस-एलआईजी योजना अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी आवास ‘मानसरोवर एनक्लेव जीडीए

खोराबार की ईडब्ल्यूएस-एलआईजी योजना अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी आवास ‘मानसरोवर एनक्लेव जीडीए बोर्ड बैठक में आवास, सड़क, रामगढ़ताल और प्रेक्षागृह को लेकर अहम फैसले गोरखपुर। जीडीए की 131वीं बोर्ड बैठक में खोराबार आवासीय योजना के भूखंड संख्या आठ पर निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासों का नाम ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’ और भूखंड संख्या सात के मिनी एमआईजी एवं एमआईजी आवासों का नाम ‘मानसरोवर एनक्लेव’ रखने पर सहमति बनी। ‘कुश्मी एनक्लेव’ का नाम बदलकर ‘नवनाथ एनक्लेव’ करने को भी मंजूरी दी गई। बैठक में कई जीडीए सड़कों को रखरखाव के लिए नगर निगम को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया। रामगढ़ताल की जेट्टी पर फव्वारा संचालित कराने और नया सवेरा फेज-1 के सामने प्रवेश द्वार बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए। ठेकेदार पंजीकरण अब मार्च और सितंबर में साल में दो बार होगा। पिपराइच, पीपीगंज, मुंडेरा बाजार और 233 नए राजस्व गांवों में मानचित्र स्वीकृति के लिए शासन की एसओपी अपनाई गई। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का किराया भी घटाया गया है। बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी, सचिव प्रखर उत्तम, सीआरओ हिमांशु वर्मा, ओएसडी डॉ. संजीव दीक्षित समेत बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1 likes
0 comments1 shares