Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले
सुलतानपुर।पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का
सुलतानपुर।पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पहुंचकर रिक्रूट्स का उत्साहवर्धन किया।एसपी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं,बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प है।उन्होंने अनुशासन,निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आत्मीय माहौल देखने को मिला।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares