सिंघोड़वा घाट पर पक्के पुल के लिए ओबीसी पार्टी ने किया प्रदर्शन

चौरीचौरा गोरखपुर। ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरी चौरा विधानसभा के सिंघोड़वा घाट पर पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्य सचिव को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सिंघोड़वा घाट का पीपा पुल अपनी बदहाली के अंतिम चरण में है। पुल के अप्रोच प्लेट गायब होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, "सरकार के विकास के दावे इस घाट पर आकर दम तोड़ देते हैं। यदि सरकार वास्तव में विकास कर रही है, तो हजारों जनता की सुविधा के लिए यहाँ पक्का पुल बनवाया जाए इस अवसर पर राजेंद्र यादव, अभिषेक, संजय, चंदन पटेल, प्रभु नाथ यादव, ओमप्रकाश, रामचंद्र, राघवेंद्र, विनय चंद्र सहित क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।