प्रदेश मंत्री गोपाल गुप्ता ,नदी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का हुआ आयोजन
प्रदेश मंत्री गोपाल गुप्ता ,नदी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का हुआ आयोजन सहजनवां गोरखपुर। कस्बे स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में स्थापित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री व सभासद मनोज जायसवाल के नेतृत्व में सहजनवां कस्बे के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने भगवान श्रीहनुमान जी की आराधना करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में सभासद गौरव कुमार गुप्ता, महेश अग्रहरी, सौरभ गुप्ता, आकाश गुप्ता, भूपेश मद्धेशिया, आकाश जायसवाल, मनीष जायसवाल,आकाश जायसवाल, अमित गुप्ता ,विवेक गुप्ता, विशाल गुप्ता ,अर्जुन जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।