Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण* निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो, समय से पूरी हों परियोजनाएं : डीएम देवरिया 12 अगस्त जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु, जिसकी लागत 17 करोड़ 47 लाख रुपये है, के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति पर पाया गया तथा कार्य की प्रगति संतोषजनक रही। यह परियोजना दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी तथा दिसंबर 2026 में इसके पूर्ण होने की तिथि निर्धारित है। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम को निर्धारित समयावधि में परियोजना पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन *पटनवा पुल के पास* सेतु परियोजना का भी जायजा लिया। मौके पर नदी में पिलर निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। यह परियोजना अप्रैल 2026 में प्रारंभ हुई है तथा इसके पूर्ण होने की तिथि सितंबर 2027 निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने इस परियोजना को भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares