Bansgaon Sandesh
Login

बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : सीपी पाण्डेय । मदरिया ।

बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : सीपी पाण्डेय । मदरिया ।

बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं : सीपी पाण्डेय । मदरिया । ------- सीपी पाण्डेय बोले- बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता.... शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत डड़वापार स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहीं वृद्ध माताओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्हें फल और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी गांवों में पुलिस बुजुर्गों की कुशलक्षेम और उनकी सुरक्षा की जानकारी लेती रहती है, ताकि किसी भी बुजुर्ग को अकेलेपन या असुरक्षा की भावना का सामना न करना पड़े। बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता करना पुलिस की प्राथमिकता है। यदि किसी बुजुर्ग को कोई समस्या होती है, तो पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बुजुर्गों सहित समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा उनमें सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, महिला आरक्षी रुचि यादव, आरक्षी अविनाश सोनकर और विजय पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares