Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

राणा प्रताप विधि महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन

राणा प्रताप विधि महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन बने प्रबंधक सुलतानपुर-क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार की नई प्रबंध समिति के गठन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।समिति ने राणा प्रताप पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को राणा प्रताप विधि महाविद्यालय का प्रबंधक मनोनीत किया है। इसके साथ ही ठाकुर प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, देवांश सिंह को सहायक प्रबंधक, विनोद कुमार सिंह को संप्रेक्षक, करुणा शंकर द्विवेदी को कोषाध्यक्ष और संतोष कुमार गुप्ता को विधि परामर्शदाता बनाया गया है। वहीं योगेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, पशुपति नाथ सिंह, अनूप कुमार जायसवाल और अरविंद कुमार पाण्डेय को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।बैठक में तय किया गया कि महाविद्यालय के प्राचार्य पदेन सदस्य होंगे, साथ ही तीन प्राध्यापक प्रतिनिधि और एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि को भी समिति में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि विधि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करने का आधार है। नई समिति का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और व्यावसायिक क्षमता का विकास करना है.नवनियुक्त प्रबंधक प्रो. बिसेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ा दायित्व है। महाविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुशासित वातावरण का केंद्र बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

0 likes
0 comments0 shares