Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

संस्कृति विभाग द्वारा तरकुलहा धाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

संस्कृति विभाग द्वारा तरकुलहा धाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को पूर्वांचल की प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शाम 5 बजे से 7 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार विवेक पाठक, पिंटू प्रीतम, साक्षी श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव एवं मोलाई दास ने देवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने मां दुर्गा की महिमा, देवी भक्ति एवं शक्ति आराधना पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। मधुर देवी गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। इस आयोजन से लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी मिला। कार्यक्रम का आयोजन मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद मिलने के साथ-साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलता है।

0 likes
0 comments1 shares