Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३२ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज,डीएम की पहल से निराश्रित महिला का बना राशन कार्ड* *देवरिया 19

बांसगांव संदेश बरहज,डीएम की पहल से निराश्रित महिला का बना राशन कार्ड* *देवरिया 19

डीएम की पहल से निराश्रित महिला का बना राशन कार्ड देवरिया 19 अगस्त भुजौली कॉलोनी निवासी प्रियंका जायसवाल पत्नी स्वर्गीय डिंपल जायसवाल ने जिलाधिकारी के समक्ष राशन कार्ड बनाए जाने तथा अन्य योजनाओं से जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह निराश्रित महिला हैं और आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बन जाने से व अन्य योजनाओं का लाभ मिल जाने से उन्हें काफी सहारा मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने फरियादिनी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि महिला की वास्तविक स्थिति की जांच कर राशन कार्ड बनाए जाने व अन्य योजनाओं से जोड़े जाने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य फरियादिनी के आवास पर पहुंचे और उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की। इसके बाद उनका ऑनलाइन आवेदन कराकर जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से राशन कार्ड बनवाया गया। नायब तहसीलदार द्वारा फरियादिनी को कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड की प्रति उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी की तत्परता से राशन कार्ड बनने पर फरियादिनी ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वास्तविक एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने पात्रता अनुसार अन्य योजनाओं से भी आच्छादित किए जाने के निर्देश दिए।

1 likes
0 comments1 shares