Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

*ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये

*ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये

*ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु सोनभद्र पुलिस अलर्ट, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन* *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सतर्कता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पर्व के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय द्वारा थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर द्वारा थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के नेतृत्व में थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों द्वारा थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी निगरानी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से भी सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

0 likes
0 comments0 shares