Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१२ दिन पहले

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो, धमकी और अभद्र टिप्पणी का आरोप, मुकदमा

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो, धमकी और अभद्र टिप्पणी का आरोप, मुकदमा

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो, धमकी और अभद्र टिप्पणी का आरोप, मुकदमा दर्ज मदरिया । -------------------- सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती के फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील वीडियो प्रसारित करने, अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने लगभग दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामला गोला नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़ा है, जिससे पीड़ित परिवार भय और मानसिक तनाव में है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना गोला में दी गई तहरीर के अनुसार, बीते करीब दो माह से एक युवक द्वारा युवती के फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब समेत अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा था। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि युवक लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि युवती की शादी कहीं और की गई तो उसे, उसके होने वाले पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा। बताया गया कि युवती की शादी तय है और विवाह की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना के कारण परिवार भय और सामाजिक दबाव में आ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पहले आरोपित युवक को थाने बुलाकर चेतावनी दी थी, बावजूद इसके उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने करीब दो माह बाद मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित रोहित साहनी के विरुद्ध धारा 66 व 67 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

500 likes
0 comments0 shares