Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३५ मिनट पहले

रॉन्ग साइड से आए #पीएसी वाहन ने दो युवकों को कुचला, मौके

रॉन्ग साइड से आए #पीएसी वाहन ने दो युवकों को कुचला, मौके

रॉन्ग साइड से आए #पीएसी वाहन ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौ`त...आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया #हंगामा, दो घंटे बाद यातायात बहाल... गोरखपुर। जिले के गीडा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पीएसी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 6 बजे नौसड़ क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पीएसी का वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था, तभी उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों सवार युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राज निषाद (18) पुत्र रामधारी, निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट और अमित निषाद (19) पुत्र महेंद्र, निवासी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा के रूप में हुई है। दोनों युवक गोरखपुर-राजघाट पुल की ओर से नौसड़ की तरफ जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोश में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए और धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares