Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग ३ घंटे पहले

*समाजसेवी भूपेंद्र शाही पर बढ़ा जनता का विश्वास, 2027 चुनाव को लेकर

*समाजसेवी भूपेंद्र शाही पर बढ़ा जनता का विश्वास, 2027 चुनाव को लेकर

*समाजसेवी भूपेंद्र शाही पर बढ़ा जनता का विश्वास, 2027 चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज..* पी. एल. यादव की रिपोर्ट , देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना के लोकप्रिय भाजपा नेता समाजसेवी भूपेंद्र शाही को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ने की बात सुनने को मिल रही है। कई ग्रामीणों का मानना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र शाही एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। जानकारी के अनुसार,भूपेंद्र शाही लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर निस्वार्थ भाव से सहायता की है, जिसके कारण जनता का उन पर विश्वास बढ़ा है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वर्ष 2027 के चुनाव में भूपेंद्र शाही को किसी प्रमुख राजनीतिक दल से टिकट मिलता है तो उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो सकता है। वहीं कुछ समर्थकों का यह भी कहना है कि यदि वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव मैदान में उतरते हैं, तब भी जनता उनके पक्ष में मतदान करने पर विचार कर सकती है। जब इस संबंध में समाचार प्रतिनिधि ने समाजसेवी भूपेंद्र शाही से बातचीत की, तो उन्होंने कहा, “मैं वर्षों से जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करता आया हूँ। लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना मेरा कर्तव्य रहा है। यदि जनता मुझे वर्ष 2027 में बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहती है, तो मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि चुनावी मैदान में पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ उतरकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूँ।” क्षेत्र में भूपेंद्र शाही को लेकर बढ़ती चर्चाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक रोचक बना दिया है। हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन जनता के बीच उठ रही ऐसी चर्चाएं भविष्य की राजनीतिक दिशा का संकेत अवश्य दे रही हैं।

0 likes
0 comments0 shares