Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

रुद्रपुर नगर पंचायत में दो दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई, पानी के लिए मचा हाहाकार

रुद्रपुर नगर पंचायत में दो दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई, पानी के लिए मचा हाहाकार

रुद्रपुर नगर पंचायत में दो दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई, पानी के लिए हाहाकार रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज हवा और बारिश के बीच लगातार बिजली की आवाजाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। घरों में पानी की मोटर नहीं चल पाने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में लोग पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के बीच बिजली की समस्या से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।

1 likes
0 comments0 shares