Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पुलिस पिकेट के पास मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में

पुलिस पिकेट के पास मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में

पुलिस पिकेट के पास मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद आरोपी। मदरिया ------- पिकेट के पास मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी ----- गोला चंद चौराहे पर मोबाइल दुकान में रात चोरी नकदी मोबाइल ले गए सीसीटीवी से पहचान पुलिस टीमें तलाश में गोरखपुर स्टेशन तक खंगाल रही संदिग्धों की गतिविधियां ---- उपनगर गोला के चंद चौराहे पर स्थित पुलिस पिकेट से महज कुछ दूरी पर बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और महंगे एंड्रॉयड मोबाइल सेट पर हाथ साफ कर दिया। उल्लेखनीय है कि महज एक सप्ताह पहले ही मुख्य बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां छीनैती की घटना हुई थी, वहीं दो दिन पहले ही नए थाना प्रभारी ने कार्यभार संभाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चौराहे (चंद चौराहे) पर गोला-उरूवा मार्ग स्थित रानीपुर निवासी महेंद्र पाण्डेय के कटरा में वार्ड नंबर 4 निवासी अनिल कुमार मौर्य पुत्र सीताराम मौर्य की मोबाइल दुकान है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब अनिल दुकान खोलने पहुंचे तो कटरा का मुख्य शटर आधा उठा मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान का शटर भी खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अनिल कुमार मौर्य ने तहरीर देकर बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तड़के करीब 3 बजे दो चोर नंदलाल बिरियानी की दुकान की ओर से अंदर घुसते दिखे और उनकी दुकान में चोरी की। बाहर निकलते समय दोनों के हाथ में तीन थैले दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चोरों की पहचान भी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्ध पास की गली में दीना कसौधन के मकान में किराए पर रहते थे, जहां उनके साथ अन्य लोग भी ठहरे हुए थे। सभी एक बैंड-बाजा समूह से जुड़े बताए जा रहे हैं और दूसरे राज्य के निवासी हैं। सुबह ऑटो से गोरखपुर रेलवे स्टेशन गए संदिग्ध… घटना से जुड़ा एक अहम सुराग ऑटो चालक शंकर मौर्य ने दिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे चौराहे पर सवारी का इंतजार करते समय फुटेज में दिख रहे दो व्यक्तियों में से एक उनके पास आया और गोरखपुर रेलवे स्टेशन चलने को कहा। उनके साथ कुल पांच लोग थे, जिनमें तीन लोग महिलाओं जैसे कपड़े पहने हुए थे। सभी के पास भारी अटैची, बैग और गठरी थी और वे जल्द स्टेशन पहुंचने की बात कह रहे थे। वहीं, मकान मालिक दीना कसौधन ने बताया कि यह मकान मोहल्ले के रहने वाले बेचू बैंड वाले ने करीब 15 दिन पहले किराए पर लिया था और उन्हें किराएदारों की पूरी जानकारी नहीं थी। लाखों की चोरी का दावा… दुकान संचालक अनिल कुमार मौर्य के अनुसार, चोर करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 20 एंड्रॉयड मोबाइल सेट चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

0 likes
0 comments0 shares