Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग ६ घंटे पहले

डायल 112 वाहनों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को

डायल 112 वाहनों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को

डायल 112 वाहनों और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश गाजीपुर।शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकरूपता और बेहतर कार्यशैली बनाए रखने के उद्देश्य से परेड कराई गई।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल 112 (यूपी-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके बाद आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम में परेड में शामिल थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा संबंधित थानों में अपराध की स्थिति की जानकारी ली। अर्दली रूम से संबंधित विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

0 likes
0 comments1 shares