Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२४ मिनट पहले

महाकाल पालकी यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर एसपी ने परखा सुरक्षा इंतजाम

महाकाल पालकी यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर एसपी ने परखा सुरक्षा इंतजाम

मौदहा हमीरपुर - मौदहा कस्बे में सोमवार को आयोजित होने वाली महाकाल पालकी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग और प्रमुख संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।अपर एसपी ने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों को परखा। उन्होंने क्यूआरटी टीम समेत यात्रा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। पुलिसकर्मियों को यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares