Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

केआईपीएम में विजन पैरेंटरल, गीडा का कैंपस प्लेसमेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न सहजनवा गोरखपुर

केआईपीएम में विजन पैरेंटरल, गीडा का कैंपस प्लेसमेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न सहजनवा गोरखपुर

केआईपीएम में विजन पैरेंटरल, गीडा का कैंपस प्लेसमेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न सहजनवा गोरखपुर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट (केआईपीएम), गीडा, गोरखपुर में दिनांक 21/08/2026 को विजन पैरेंटरल, गीडा के सहयोग से बी.फार्मा विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजन पैरेंटरल , गीडा के प्लांट हेड श्री दिनेश तंवर उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री दिनेश तंवर ने कंपनी के विभिन्न विभागों में रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में कुल 6 अभ्यर्थी सफल हुए, जिन्हें अंतिम चरण के साक्षात्कार के लिए विजन पैरेंटरल के कंपनी कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान केआईपीएम के निदेशक डॉ. जे.एन. मिश्रा ने विजन पैरेंटरल, का कैंपस प्लेसमेंट आयोजित करने एवं संस्थान के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उद्योग-शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर अवसर प्राप्त होते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. डी.के. विश्वकर्मा, डीन डॉ. ए.पी. सिंह तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग से रत्नाकर सिंह, वजाहत उल्लाह खान एवं अंकित मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केआईपीएम के चेयरमैन इंजीनियर आर.डी. सिंह जी, प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह एवं प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट (केआईपीएम), गीडा, गोरखपुर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर रोजगार अवसरों के लिए उद्योग जगत के साथ निरंतर समन्वय एवं सहयोग की दिशा में कार्यरत है।

0 likes
0 comments0 shares