बिजली संकट को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले भाजपा नेता पुलकित सिंह
बिजली संकट को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले भाजपा नेता पुलकित सिंह *व्यापारियों से संवाद कर सुनी समस्याएं,जनहित के मुद्दों पर चर्चा* सुल्तानपुर।क्षेत्र में बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने अधीक्षण अभियंता वी.के.जैन से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए बताया कि असरोगा के पास नए पावर हाउस का निर्माण प्रस्तावित है,जिससे आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।पुलकित सिंह ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि बिजली की खपत कम करने के लिए एसी 24 डिग्री तापमान पर चलाएं,पानी की मोटर अनावश्यक रूप से चालू न छोड़ें, कटिया का प्रयोग न करें और वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।इसके बाद पुलकित सिंह ने पूर्व नगर मंडल मंत्री प्रदीप बरनवाल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात की।उन्होंने ठठेरी बाजार और मेजरगंज सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नगर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।पुलकित सिंह ने कहा कि जनता और व्यापारियों से लगातार संवाद ही उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।