Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur४ दिन पहले

राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम ने मरीजों के बीच किया

राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम ने मरीजों के बीच किया फल एवं दूध का वितरण सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और संवेदना की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की गई। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ - मानव अधिकार फोरम के‌ सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कुमार मोदनवाल के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं दूध का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मानव सेवा को ही सच्ची शिव-सेवा बताया। कार्यक्रम में रवि शुक्ला, भूपेंद्र, जितेंद्र चौरसिया, बबलू चौरसिया, बाबा मंगलदास, रवि गुप्ता, हरिकृष्ण गुप्ता राकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था के युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

100 likes
0 comments0 shares