दुष्कर्म के केस में महाराष्ट्र पुलिस को मिला चार दिन का ट्रांजिट
दुष्कर्म के केस में महाराष्ट्र पुलिस को मिला चार दिन का ट्रांजिट रिमांड सुल्तानपुर। दुष्कर्म व धमकी के आरोप से जुड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आरोपी नूर आलम को गिरफ्तार कर पेश किया। जहां पर विवेचक ज्ञानेश्वर गोरे ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देने के लिए अर्जी दिया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की इजाजत दी है। महाराष्ट्र के मुंबई जिले के शांती नगर थाने में पीड़िता ने गत 14 मई को करौंदीकला थाने के मेवपुर बरचौली निवासी आरोपी नूर आलम के खिलाफ दुष्कर्म करने व धमकी देने समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में वांछित चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया। विवेचक ने आरोपी को मुंबई कोर्ट में पेश करने व अन्य कार्रवाई के लिए ट्रांजिट रिमांड की अनुमति मांगी थी,जिसे अदालत ने चार दिन के लिए सशर्त स्वीकार कर लिया है।