Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १५ घंटे पहले

*थाना मोड़ पर ई-रिक्शों का अतिक्रमण, घंटों लग रहा जाम;* अस्पताल और

*थाना मोड़ पर ई-रिक्शों का अतिक्रमण, घंटों लग रहा जाम;* अस्पताल और थाने जाने वाले राहगीर परेशान बल्दीराय, सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना मोड़ पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख रास्ता है, जिससे मरीजों, फरियादियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर ई-रिक्शा और अव्यवस्थित ढंग से खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रहती है। कई बार जाम लगने से एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी निकलने में कठिनाई होती है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि थाना मोड़ पर खड़े ई-रिक्शों और अवैध रूप से खड़ी मोटरसाइकिलों को तत्काल हटवाया जाए तथा नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल, थाना आने-जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares