मवेशियों का चारा लेने गए किसान की डूबकर मौत, 8 घंटे बाद नाले में मिला शव

मवेशियों का चारा लेने गए किसान की डूबकर मौत, 8 घंटे बाद नाले में मिला शव रहीमाबाद/लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में मंगलवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने गए 60 वर्षीय किसान कमलेश यादव की बेहता नाले में डूबने से मौत हो गई। उनका शव करीब आठ घंटे बाद खेत से लगभग 200 मीटर दूर नाले में मिला। बताया गया कि कमलेश दोपहर करीब तीन बजे चारा लेने के लिए घर से निकले थे। लोगों ने उन्हें खेत पर काम करते देखा था, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गए। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका थी कि उफनाए बेहता नाले में डूबने से हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार रात करीब नौ बजे तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रात 11 बजे कमलेश यादव का शव नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।