Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

जयसिंहपुर तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार सुलतानपुर।

जयसिंहपुर तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार सुलतानपुर। जयसिंहपुर तहसील में तैनात लेखपाल विवेक वर्मा को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर समेत पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और लेखपाल को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले में पूछताछ व विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व कर्मियों में खलबली मची हुई है तथा पूरे क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 likes
0 comments0 shares