Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजक मंडलों को दिए आवश्यक

पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजक मंडलों को दिए आवश्यक

पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजक मंडलों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बड़हलगंज। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना कोतवाली बड़हलगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न आयोजक मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने आयोजक मंडलों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। क्राइम इंस्पेक्टर विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव एवं उपनिरीक्षक राम सिंह ने भी आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आयोजक मंडलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान थाना पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न आयोजक मंडलों के सदस्य मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares