तहसील परिसर के शौचालय में लटक रहा है ताला फरियादियों को इधर-उधर

तहसील परिसर के शौचालय में लटक रहा है ताला फरियादियों को इधर-उधर परेशान होना पड़ता। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार होने पर तहसील प्रशासन ने उसमें ताला लगाकर बंद कर दिया है जिससे तहसील में पहुंचने वाले फरियादियों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।बाहर जाकर जेब ढीली करनी पड़ती है फरियादी विद्युत परेशान हो जाते हैं। बताते चले कि सहजनवा तहसील परिसर के दक्षिणी छोर पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है करीब डेढ़ दशक पूर्व बने इस शौचालय में आने वाले फरियादियों को अपना क्रिया कर्म कर लेते थे उसमें गंदगी का अंबार भी लगा है जिसको देखते हुए तहसील प्रशासन ने उसमें ताला बंद कर दिया है जिससे तहसील में आने वाले फरियादियों को अपने क्रिया कर्म के लिए बाहर जाने के साथ-साथ अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ती है। सबसे बड़ी समस्या महिला फरियादियों के लिए खड़ी हो जाती है उन्हें क्रिया कर्म के लिए काफी भाग दौड़ करने के साथ जेब ढीली करनी पड़ रही है सब कुछ देखते हुए तहसील प्रशासन अपनी आंखें बंद कर मूकदर्शक बना हुआ है। इस संदर्भ में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा से पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही ताला खोल दिया जाएगा शौचालय की मरम्मत कर दी जाएगी।