Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
दुर्गा पूजा को लेकर रकहट चौराहे पर पीस कमेटी की बैठक

गगहा गोरखपुर। दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना गगहा पुलिस ने आज रकहट चौराहे पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने की। बैठक में ग्राम परसा, नरउहा, कुसमौरा, गोबरहिया, गड़ही, पकड़पूरा, नवाचक, भैंसहा आदि गांवों के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान व दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। चौपाल लगाकर सभी से त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने डीजे की तेज आवाज, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, अराजक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
1 likes
0 comments0 shares