Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस ,

होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस ,

होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस पाली, बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। होली एंजेल्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली बांसगांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, गीत सहित कई प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अलका राय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गेश कुमार राय ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सम्मान, स्नेह और आत्मीयता के संबंध को और मजबूत किया।

0 likes
0 comments0 shares