Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१ मिनट पहले

बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया बारावफात, मोहम्मद साहब को किया गया याद

बड़हलगंज में धूमधाम से मनाया गया बारावफात, मोहम्मद साहब को किया गया याद

बड़हलगंज। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की याद में बारावफात का पर्व बुधवार को बड़हलगंज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद किया। कार्यक्रम में चिल्लू पार विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीकांत सोनी,डॉ. एम. शमीम, हक्का कुरैशी, जुबेर अहमद, सूरज जायसवाल, जितेंद्र पासवान सभासद, बबलू राय, श्रवण जायसवाल, वीरू सोनकर, अल्ताफ अहमद, फैयाज अहमद, बबलू खान एवं मेराज खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों ने अमन-चैन, आपसी भाईचारे और देश में खुशहाली की दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके बताए आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया गया।

1 likes
0 comments0 shares