Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२१ दिन पहले

सुमेरपुर वायरल वीडियो प्रकरण में बड़ी कार्रवाई के संकेत

दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों ने की रणनीति पर मंथन सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में गत 15 जनवरी को सामने आए वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर प्रशासन अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटा नजर आ रहा है। शनिवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारी सुमेरपुर में डेरा डाले रहे और कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाते रहे, जिससे कस्बे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रकरण में एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने तथा धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप सामने आया था। किशोरी द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे, जिससे कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद 15 जनवरी को हिंदूवादी संगठनों ने बाजार बंद कराकर हाईवे जाम करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अबान उर्फ अफान खान, उसके पिता मौलाना खान सहित अन्य के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर कुल चार अभियुक्त बनाए गए हैं, जिनमें से तीन पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक आरोपी फरार है। शनिवार को एसडीएम सदर केडी शर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, एनएचआई की टीम और राजस्व कर्मियों ने थाने पहुंचकर घंटों मंथन किया। हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई के संबंध में कुछ भी स्पष्ट करने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा कि आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे कस्बे में लोगों की निगाहें प्रशासनिक कदम पर टिकी हुई हैं।

1201 likes
0 comments0 shares