Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

इलाज के लिए लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में घायल धर्मेंद्र की मौत, शव रखकर जाम

इलाज के लिए लखनऊ जाते समय सड़क हादसे में घायल धर्मेंद्र की मौत, शव रखकर जाम

घघसरा बाजार/सहजनवां। नगर पंचायत घघसरा बाजार के तुलसीदास नगर (हड़ही) निवासी धर्मेंद्र प्रसाद उर्फ जानकी (43) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शव को सहजनवां-बखिरा मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। बताया गया कि 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे धर्मेंद्र को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। खलीलाबाद से एर्टिगा कार में धर्मेंद्र, उनकी पत्नी राधिका देवी, पुत्र नंदलाल, पुत्री सुशीला कुमारी और अमित कुमार सवार थे। हरैया सीएचसी से करीब 200 मीटर पहले तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए। धर्मेंद्र के सिर का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राधिका देवी, सुशीला और अमित कुमार का भी उपचार चल रहा है। धर्मेंद्र के दो पुत्र नंदलाल (23), श्यामलाल (18) और दो पुत्रियां हैं। जाम की सूचना पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे, चौकी प्रभारी आदर्श कुमार पाण्डेय और थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम नमन मेहता ने भी परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। परिजनों ने वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares