स्थानीय नेतृत्व से चौरी चौरी का समग्र विकास संभव टप्पू सिंह
चौरी-चौरा। स्थानीय नेतृत्व से ही चौरी चौरा का समग्र विकास संभव है उक्त बाते अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा शिकारगढ़, जमरू में चौपाल में जनता से संवाद करते हुए कही उन्होंने कहा यह अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की पावन धरती है। उनके आदर्शों तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह ‘बिन्नू भैया’ के अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने चौरी-चौरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट हुआ चौरी-चौरा क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आज भी अनेक समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “यही मेरी जन्मभूमि, मातृभूमि और कर्मभूमि है। वर्ष 2017 से लगातार मैं क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा कर रहा हूं जब तक चौरी-चौरा का अपना बेटा, अपना भाई और स्थानीय नेतृत्व विधानसभा का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा, तब तक क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। संचालन राजकुमार ब्यास ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिहर दुबे, राकेश यादव, घनश्याम तिवारी, दिग्विजय पांडे, जगन्नाथ पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, संतु यादव, रामसूरत भारती, रामाज्ञा पांडे, राजेंद्र यादव, योगेंद्र नाथ पांडे, संतोष यादव, रविंद्र नाथ पांडे, बैद्यनाथ भारती, चंद्रिका पासवान, हरिलाल गौड़, मलाई भारती, बाबूलाल यादव, हरिहर सिंह, रामधन प्रजापति, काशी चौहान, रामसरिश यादव, रामायण चौहान, राजबली भारती, कोयल भारती, राजकुमार भारती, चीनक गौड़, ओंकार नाथ तिवारी, प्रसिद्ध नारायण तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, अनिल तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, धनंजय तिवारी, नारद तिवारी, राहुल तिवारी, शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र निषाद, आशुतोष मिश्रा, ब्रिजेश पासवान, अभिनव तिवारी, संत राज यादव, रामायण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समर्थक उपस्थित रहे।