Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur४३ मिनट पहले

*मुरारी एंव मस्करा इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न* *सीसीटीवी

*मुरारी एंव मस्करा इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न* *सीसीटीवी

*मुरारी एंव मस्करा इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न* *सीसीटीवी की कड़ी निगरानी, अभ्यर्थियों को मिलीं पानी-बिजली की सभी सुविधाएं* गोरखपुर, सहजनवां थाना सहजनवां क्षेत्र स्थित मुरारी एंव मस्करा इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की गई। विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों को मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे से गुजरना पड़ा। इसके बाद तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा हॉल के अंदर और बाहर हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई, जिससे नकल और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना शून्य रही। गर्मी को देखते हुए केंद्र पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कक्षाओं में पंखे और बैठने की समुचित व्यवस्था से अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिला। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों से बात करने पर उनका कहना था कि प्रश्नपत्र न तो अत्यधिक कठिन था और न ही बहुत सरल। पेपर का स्तर सामान्य रहा। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नों की गुणवत्ता को अच्छा बताया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि समय प्रबंधन सही रहा तो अच्छे अंक लाए जा सकते हैं। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती। अभ्यर्थियों को मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। सख्त चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला, जिससे परीक्षा की पवित्रता बरकरार रही। परीक्षा केंद्र के व्यवस्थित संचालन और अभ्यर्थियों को मिली सुविधाओं की हर कोई सराहना कर रहा था। मुरारी एंव मस्करा इंटर कॉलेज में संपन्न इस परीक्षा ने पारदर्शिता और अनुशासन की मिसाल पेश की।

0 likes
0 comments0 shares