Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३७ मिनट पहले

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कलान स्थित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को संपन्न हो गया।प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूती, राष्ट्रवाद, सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में किया। हमारी कार्य पद्धति विषय पर बोलते हुए गोविन्द नारायन शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशिक्षित,अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में नियमित प्रशिक्षण और संवाद की परंपरा ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास समेत विभिन्न विषयों पर आठ सत्र आयोजित किए गए। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।आयोजित समापन सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रशिक्षण महाभियान की सह-संयोजक मीना चौबे ने राष्ट्रवाद और नैरेटिव की लड़ाई पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि विपक्ष और राष्ट्रविरोधी ताकतें देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं,जिसका जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्य और तर्क के साथ देना होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की सबसे मजबूत आवाज हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।दूसरे दिन मीडिया और सोशल मीडिया पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने मीडिया प्रबंधन की जानकारी दी,जबकि सोशल मीडिया के प्रदेश सह-संयोजक शशी कुमार ने सोशल मीडिया, एआई, नमो और सरल एप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। विधायक सुरेश पासी ने बूथ प्रबंधन, भाषण कला और चुनाव संचालन के गुर बताए।समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अतिथियों, प्रशिक्षार्थियों और कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।इस दौरान एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह,विधायक राजेश गौतम,विधायक सीताराम वर्मा, रामचन्द्र मिश्रा,डॉ.आर.ए.वर्मा,डॉ.सीताशरण त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह,मनीषा पांडे,बबिता तिवारी,डॉ.वेद प्रकाश सिंह, अतुल सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares