Bansgaon Sandesh
Login

बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले-ससुर ने बहनोई को पीटा,

बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले-ससुर ने बहनोई को पीटा,

बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले-ससुर ने बहनोई को पीटा, केस दर्ज। मदरिया । क्षेत्र के ग्राम कैथवली में बहन की सूचना पर स्कॉर्पियो से पहुंचे साले, ससुर व दो अज्ञात लोगों ने बहनोई को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने साले व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ग्राम कैथवली निवासी दीपक चंद पुत्र परमहंस रावत ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 11 अगस्त को पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। उसकी पत्नी मधु ने अपने मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर उसके साले अमित रावत उर्फ निक्कू ने 112 पर झूठी सूचना दी कि उसकी बहन को उसके पति ने सब्जी वाले चाकू से मारकर घायल कर दिया है। वह खुद तहसील पर ड्यूटी करने चला गया था। आरोप है कि इसके बाद उसका साला ससुर शेषनाथ व दो अज्ञात लोगों को स्कॉर्पियो से लेकर उसके घर पहुंचा और उसकी मां व भांजी को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसी समय वह भी घर पहुंच गया। जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो उन लोगों ने पास में रखे बांस के पोगड़ा व डंडे से उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए।

0 likes
0 comments0 shares