*रुद्रपुर तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चल रहा काम, आम जनता

*रुद्रपुर तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चल रहा काम, आम जनता परेशान* रुद्रपुर तहसील में इन दिनों सरकारी कार्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि तहसील का अधिकांश काम प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है।जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक साधारण पारिवारिक नकल (फैमिली कॉपी) बनवाने के लिए लोगों को 10 से 15 दिनों तक तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन समय पर कार्य नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही और प्राइवेट लोगों की दखलंदाजी के कारण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।राहुल, राममिलन, शैलेश शर्मा गोलू आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की है। कि तहसील में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए और आम जनता के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएं।