नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों ने मरीजों का

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों ने मरीजों का किया परीक्षण, नेक्स्ट अपडेट की रिपोर्ट देवरिया स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश देवरिया। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर देवरिया जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी मेडिकल प्रतिष्ठानों पर विशेष चिकित्सा परामर्श शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। चिकित्सकों ने मरीजों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने, समय पर दवा लेने तथा अनावश्यक रूप से दवाइयों का सेवन न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्रीकांत सिंह नेत्र सर्जन स्वास्तिक आई हॉस्पिटल सीसी रोड देवरिया ने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीजों की सेवा और उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करना चिकित्सकों का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं इलाज करने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। इस अवसर पर मेडिकल प्रतिष्ठानों में मरीजों एवं उनके परिजनों ने भी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की। पूरे जनपद में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीजों की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट।