Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन को मिला AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड सहजनवा गोरखपुर केआईपीएम

केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन को मिला AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड सहजनवा गोरखपुर केआईपीएम

केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन को मिला AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड सहजनवा गोरखपुर केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा, जब डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ में 8 सितंबर 2026 को आयोजित “यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन को “AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर AKTU के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय, अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर डॉ. दीपक बागला, टेक्निकल एजुकेशन की सचिव श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. एवं यूपीएलसी के एमडी श्री हिमांशु कौशिक सहित स्टार्टअप एवं नवाचार क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष और गौरवपूर्ण है क्योंकि पूर्वांचल क्षेत्र में “AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड 2026” प्राप्त करने वाला केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन एकमात्र इन्क्यूबेशन सेंटर है। यह सम्मान न केवल केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन की उपलब्धि है, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के इकोसिस्टम के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यूपी स्टार्टअप संवाद 3.0 में प्रदेश के विभिन्न संस्थानों से जुड़े स्टार्टअप्स, इनक्यूबेशन सेंटर, उद्यमी, शिक्षाविद्, उद्योग प्रतिनिधि एवं नवाचार के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप एवं नवाचार के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों और उपलब्धियों को माननीय राज्यपाल महोदया ने विद्यार्थियों एवं इन्क्यूबेटर्स द्वारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण किया तथा विभिन्न नवाचारों एवं स्टार्टअप्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देने तथा संस्थानों को इनोवेशन एवं उद्यमिता की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को उनके नवीन विचारों को प्रोटोटाइप, उत्पाद एवं सफल स्टार्टअप में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग, इन्क्यूबेशन सुविधाएं, मेंटरशिप, नेटवर्किंग एवं उद्योग से जुड़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। वर्तमान में केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन के अंतर्गत 27 स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि AKTU इमर्जिंग इनक्यूबेटर अवार्ड केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन के नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की पहचान है और यह सम्मान विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवम विक्रम जी ने इनोवेशन हब, AKTU के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन की पूरी टीम, मेंटर्स, स्टार्टअप्स एवं संस्थान के विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन का उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत इनोवेशन, इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम विकसित करना है, ताकि विद्यार्थियों के इनोवेटिव आइडियाज को वास्तविक उत्पादों एवं सस्टेनेबल स्टार्टअप्स में परिवर्तित किया जा सके। इस उपलब्धि पर संस्थान की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) डॉ. एस. पी. सिंह, निदेशक (इंजीनियरिंग) डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, निदेशक (प्रबंधन), ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट तथा इन्क्यूबेशन सेंटर प्रभारी श्री नितेश कुमार जायसवाल, इन्क्यूबेशन मैनेजर इंजी. पुनीत विश्वकर्मा सहित समस्त संकाय सदस्यों ने केआईपीएम इनोवेटर्स फाउंडेशन की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0 likes
0 comments0 shares