Sultanpur३४ मिनट पहले
सुल्तानपुर विकास भवन में लगी आग,महत्वपूर्ण अभिलेख खाक। जिला मुख्यालय स्थित विकास
सुल्तानपुर विकास भवन में लगी आग,महत्वपूर्ण अभिलेख खाक। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग जिला प्रोबेशन अधिकारी के कक्ष संख्या-17 में लगी,जहां कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया।आग की चपेट में आकर कक्ष में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख और फाइलें जलकर राख हो गईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल प्रयास करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि,आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
0 likes
0 comments0 shares