Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria४१ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय

बांसगांव संदेश बरहज आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग देवरिया की टीम द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए लड्डू बनाने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्यवाही की जा रही है।नगर और आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा मात्रा लड्डू बनाने और आपूर्ति करने वाले कारखानों में कार्यवाही की गई है। लड्डू के साथ साथ प्रयुक्त होने वाले कच्चे मॉल के भी नमूने भरे गए हैं। खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस पर भारी मात्रा में लड्डू की आपूर्ति होने के कारण साफ सफाई तथा सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस जारी किये गए हैं।इसके साथ हो नगर क्षेत्र में गोपद डेयरी मिठाई की दुकान में खराब मिठाई बिक्री होने की शिकायत प्राप्त होने पर टीम द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। प्रतिष्ठान से मिठाई की दो नमूनों भरे गए है। मिठाई बनाने की प्रक्रिया की टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। कार्यवाही जारी है। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव,रामसिंगार ,प्रेम चंद,नेहा त्रिपाठी तथा मुख खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा शामिल हैं

1 likes
0 comments0 shares