Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बंद चीनी मिल और डिस्टलरी क्षेत्र के विकास का चौपाल में उठा मुद्दा

बंद चीनी मिल और डिस्टलरी क्षेत्र के विकास का चौपाल में उठा मुद्दा

चौरीचौरा गोरखपुर।बंद चीनी मिल और डिस्टलरी के साथ क्षेत्र के विकास के लिए जाति और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करें उक्त बातें 326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा ब्रह्मपुर एवं बैजुडीहा में अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने चौपाल को संबोधित करते हुए कही उन्होने कहा सरैया चीनी मिल कभी एशिया की प्रमुख चीनी मिलों में गिनी जाती थी, लेकिन आज इसकी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसरों और बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, बंद औद्योगिक इकाइयों की समस्या का समाधान करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना विकास की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए चौरी-चौरा को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो इसी मिट्टी से जुड़ा हो, जनता के बीच रहता हो और क्षेत्र की समस्याओं को अपनी समस्या समझता हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेतृत्व की मजबूती से जनता की आवाज और क्षेत्र की आवश्यकताओं को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ब्यास ने किया।इस अवसर पर प्रद्युम्न द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, कृष्ण प्रसाद द्विवेदी, नीलू द्विवेदी, विनय द्विवेदी, रमेश शुक्ला, कृपाशंकर दुबे, राजेश मिश्रा, उद्भव द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, नागेंद्र त्रिवेदी, नरसिंह दुबे, प्रसिद्ध यादव, गोलू गौड़, दर्शन गौड़, अर्जुन गौड़, महेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार भारती, ललन भारती, राम आशीष भारती, हरिश्चंद्र पासवान, कृष्ण निकेत दुबे, जनार्दन मिश्रा और प्रेम शंकर ओझा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares