Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विकास एकेडमी में भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण का समापन, बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की शिक्षा

विकास एकेडमी में भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण का समापन, बच्चों ने सीखी जीवन कौशल की शिक्षा

घघसरा, गोरखपुर। विकास एकेडमी बिशुनपुर घघसरा में आयोजित भारत स्काउट और गाइड प्रवेश सोपान प्रशिक्षण का 29 अप्रैल 2026 को सफल समापन हुआ। तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चला, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था गोरखपुर के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षक शिवेन्द्र गोपाल ने बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाई। इसमें गांठ बंधन, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट सहित कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के संचालक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि विकास एकेडमी बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और संस्कारपूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्काउट और गाइड जैसे प्रशिक्षण बच्चों में आत्मविश्वास, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण भविष्य में सरकारी नौकरियों सहित कई क्षेत्रों में लाभदायक साबित होते हैं। समापन अवसर पर बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा देखने को मिली।

0 likes
0 comments0 shares