महादेव सेना ट्रस्ट ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महादेव सेना ट्रस्ट ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश डाला/सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ महादेव सेना ट्रस्ट द्वारा ग्राम सभा कोटा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सभा कोटा के सम्मानित क्रेशर व्यवसायी सुखसागर उपाध्याय के कर-कमलों द्वारा पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी सहित अमरेश उपाध्याय, लवकेश प्रजापति, पीयूष जायसवाल, कन्हैया यादव, करमचंद जायसवाल, सुशील, रोहित त्रिपाठी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।